प्राकृतिक सौंदर्य व स्वास्थ्य संव‌र्द्धन के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक : विधायक

विश्व पर्यावरण दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधरोपण कर उनका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 04:29 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:29 PM (IST)
प्राकृतिक सौंदर्य व स्वास्थ्य संव‌र्द्धन के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक : विधायक
प्राकृतिक सौंदर्य व स्वास्थ्य संव‌र्द्धन के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक : विधायक

संवाद सूत्र, चंदवा: विश्व पर्यावरण दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। बतौर मुख्य अतिथि लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य व स्वास्थ्य संव‌र्द्धन के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए नीम और करंज जैसे पौधे बड़े होकर छाया के साथ अपने औषधीय गुणों के लाभ से स्वास्थय कर्मियों के साथ मरीजों को भी राहत प्रदान करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लगाए इन पौधों के साथ अन्य पौधों के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया। सामुदायिक स्वास्थय केंद्र प्रभारी डा. निर्मला शांति लकड़ा ने उपस्थित लोगों को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधा लगाकर पुत्र की तरह उनकी रक्षा करने का संकल्प लोगों को दिलाया।

chat bot
आपका साथी