युवाओं की समस्याओं पर रांची में कन्वेंशन आज

चंदवा : ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन झारखंड द्वारा आगामी 27 सितम्बर को आयोजित कन्वेंशन में च

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:29 PM (IST)
युवाओं की समस्याओं पर रांची में कन्वेंशन आज
युवाओं की समस्याओं पर रांची में कन्वेंशन आज

चंदवा : ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन झारखंड द्वारा आगामी 27 सितम्बर को आयोजित कन्वेंशन में चंदवा समेत जिले से 50 लोग शिरकत करेंगे। कन्वेंशन में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय नौजवान संघ के राष्ट्रीय सचिव तापस सिन्हा होंगे। इसमें झारखण्ड के सभी जिलों से हजारों नौजवान भाग लेंगे। इसमें बेरोजगारी, वर्तमान समय में नौजवानों की दशा और दिशा पर चर्चा की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव अलाउद्दीन पप्पु ने बताया कि शहीदे आ•ाम भगत ¨सह और वर्तमान समय की चुनौतियों पर उक्त तिथि को रांची के बिहार क्लब में होने वाले अखिल भारतीय नौजवान संघ झारखण्ड राज्य परिषद के द्वारा आयोजित कन्वेंशन में लातेहार जिले से चार दर्जन से अधिक नौजवान भाग लेंगे, इसे लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी