मौसम में बदलाव किसानों के लिए आफत

चंदवा मौसम में हो रहा बदलाव किसानों के लिए आफत बना गया है। विगत कुछ दिनों से मौसम लगात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 05:48 PM (IST)
मौसम में बदलाव किसानों के लिए आफत
मौसम में बदलाव किसानों के लिए आफत

चंदवा : मौसम में हो रहा बदलाव किसानों के लिए आफत बना गया है। विगत कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। तेज धूप के बाद अचानक हो रही बारिश से ग्रामीण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। किसानों के खेतों में लगी गेहूं और अन्य फसलें नष्ट हो रही हैं। गुरुवार की शाम तेज बारिश के साथ ओले पड़े थे। शुक्रवार को तीन बजे तेज तूफान के साथ हुई बारिश ने लोगों को परेशान किया। इन दिनों जब शादी-विवाह का लगन चल रहा है। विवाह समारोह में यह मुसीबत बन गया है।

ईंट भट्ठा मालिकों की हालत खास्ताहाल: विगत लगभग एक माह से तेज-तूफान के साथ हो रही बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं ईंट भट्ठा मालिकों की स्थिति खास्ताहाल हो गई है। बारिश के बाद जब मौसम खुलता है तो वो ईंट निर्माण शुरू करते हैं। ईट निर्माण के दौरान पुन: हुई बारिश से उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। वहीं नुकसान अलग से झेलना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी