महुआ चुनने गई महिला लकड़बग्घा के हमले से घायल

संवाद सूत्र बालूमाथ (लातेहार) लातेहार में महुआ चुनने गई एक महिला पर लकड़बग्घा ने हमला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 11:04 PM (IST)
महुआ चुनने गई महिला लकड़बग्घा के हमले से घायल
महुआ चुनने गई महिला लकड़बग्घा के हमले से घायल

संवाद सूत्र, बालूमाथ (लातेहार) : लातेहार में महुआ चुनने गई एक महिला पर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया। शुक्रवार की सुबह महिला बाजरमारी जंगल महुआ चुनने गई थी। उसी दौरान लकड़बग्घे ने महिला ने हमला कर दिया। हमले में महिला का दो दांत और बायां हाथ टूट गया। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है, घायल महिला की पहचान बसंती देवी के रूप में की गई है। महिला मासियातू पंचायत के दोकर गांव के धनी पराया टोला की है। महिला सुबह पांच बजे जंगल में महुआ चुनने गई थी। उसी वक्त लकड़बग्घा ने महिला पर हमला कर दिया। महिला शोर मचाने लगी उसकी आवाज सुनकर आसपास महुआ चुन रहे लोग मौके पर पहुंचे और लकड़बग्घे को भगाया। फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।

कांग्रेसियों को लापरवाही पड़ी भारी, प्रशासन ने दिया नोटिस संवाद सूत्र, महुआडांड़ (लातेहार) : कोरोना के रोकथाम को लेकर जारी सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करते हुए महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी ने युवा कांग्रेस के नेताओं से स्पष्टीकरण की मांग की है। इसमें लातेहार जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आफताब आलम समेत कुल 17 नेता और कार्यकत्र्ता शामिल हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को गारू प्रखंड मुख्यालय में मध्य विद्यालय के खेल स्टेडियम में युवा कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया था जबकि पुरे महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र में कोविड संक्रमण की रोकथाम को धारा 144 लगाया गया है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने न तो शारीरिक दूरी का पालन किया और न ही मास्क लगाए दिखे। गुरुवार की शाम बैठक की खबर वायरल होते ही लातेहार उपायुक्त ने इस लापरवाही का संज्ञान लिया और कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया था।

chat bot
आपका साथी