योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता: अन्नपूर्णा

संवाद सहयोगी कोडरमा अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:11 PM (IST)
योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता: अन्नपूर्णा
योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता: अन्नपूर्णा

संवाद सहयोगी, कोडरमा: अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक नीरा यादव ने अपने-अपने घरों में योग की। इस मौके पर सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से इसे दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। वहीं भाजपा के वरीय नेता रामचंद्र सिंह, नितेश चंद्रवंशी, जूही दासगुप्ता, माणिक चंद्र सेठ, शिवेंद्र सिन्हा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने घरों में रहकर योग किया। मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए करें योग: डॉ नीरा भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के आवास पर आज 21 जून को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव भी उपस्थित होकर योगाभ्यास की। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक हुआ। यह कार्यक्रम कोविड19 के गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए लोग सामाजिक दूरी बनाकर करीब 50 की संख्या में लोगों ने उपस्थित हो कर योग किया। पतंजलि योग समिति के गाइड द्वारा फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ाने वाले एवं तन मन को सुकून पहुंचाने वाले कुछ योग आसन के अलावा श्वांस क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। साथ ही साथ वैदिक मंत्रोच्चारण भी कराया गया। यह प्रक्रिया प्रतिरोधक तंत्र को अति सक्रिय होने से रोकता है। मौके पर योग समिति के संचालनकर्ता अजीत कुमार आजाद, मनोज कुमार सिन्हा ,कलावती देवी,सुरेश कुमार ,राम पुकार भारती,सुनील कुमार रजक,चंद्रिका बर्नवाल , सबिता बर्नवाल , मदन मोहन मेहता उपस्थित थे। डॉ नीरा यादव ने कहा कि हरेक व्यक्ति को नियमित योग करना चाहिए। योग मानसिक एवं शारीरिक रूप से इंसान को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा अभी के इस कोरोना महामारी के बुरे दौर में अपने शरीर के अंदर के रोग से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योगाभ्यास बेहद ही जरूरी है। इस कार्यक्रम का प्रसारण गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा रहा था।

chat bot
आपका साथी