ब्रेकर पर बाइक से गिरी पति संग जा रही महिला, मौत

नवलशाही बरियारडीहस्थित नीमाडीह के समीप मोटरसाइकिल से गिरने से महिला की हुई मौत। मिली जानकारी के अनुसार रेखा देवी (55) पति बिरेन्द्र सिंह मसमोहना डोमचांच निवासी मोटरसाइकिल से दोनों पति पत्नी अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने डोरंडा गिरिडीह जा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 07:52 PM (IST)
ब्रेकर पर बाइक से गिरी पति संग जा रही महिला, मौत
ब्रेकर पर बाइक से गिरी पति संग जा रही महिला, मौत

संवाद सहयोगी, कोडरमा: नवलशाही बरियारडीह स्थित नीमाडीह के समीप मोटरसाइकिल से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रेखा देवी (55) व इनके पति बीरेंद्र सिंह, मसमोहना, डोमचांच निवासी मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने डोरंडा गिरिडीह जा रहे थे। इसी दौरान कोडरमा-गिरिडीह रोड नीमाडीह के समीप रेखा देवी रोड ब्रेकर (ठोकर) पर मोटरसाइकिल से गिर गई। सड़क पर गिरने से महिला के सिर में काफी चोट आई। तत्काल पति बीरेंद्र सिंह स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा लेकर आए लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। ज्ञात हो कि कोडरमा-गिरिडीह रोड और एनएच 31 पर कई बड़े-बड़े ब्रेकर होने से आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है।

chat bot
आपका साथी