भाकपा की बैठक में भारत बंद पर चर्चा

भाकपा जिला परिषद कोडरमा की बैठक पुरुषोत्तम यादव की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:11 PM (IST)
भाकपा की बैठक में भारत बंद पर चर्चा
भाकपा की बैठक में भारत बंद पर चर्चा

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): भाकपा जिला परिषद कोडरमा की बैठक पुरुषोत्तम यादव की अध्यक्षता में राणीसती भवन झुमरी तिलैया में की गई। बैठक को भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिप सदस्य महादेव राम एवं भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में जब लोग जिदगी के जिए जद्दोजहद कर रहे थे, तब प्रधानमंत्री सार्वजनिक संपत्तियों को अडानी अंबानी के हवाले कर रहे थे। आज सभी लोग परेशानी में हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतों का विवरण देखने से ही स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा की सरकार देश की जनता को किस प्रकार से लूट रही है। 2020 में बनाए गए कृषि कानूनों से अनाजों की जमाखोरी पर लगी रोक हटा दी गई है और किसानों को गुलाम बनाने की कोशिश हो रही है। श्रम मंत्रालय तथा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कामकाज का विश्लेषण करने से स्पष्ट हो जाती है कि देश के मजदूर कर्मचारी गुलाम बन चुके हैं। बैठक में आगामी 27 सितंबर को आहूत भारत बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया। साथ ही 27 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में सड़क पर उतरने का निर्णय लिया गया। बैठक में अंचल मंत्री अर्जुन यादव , उप प्रमुख वीरेंद्र यादव महेश प्रसाद सिंह, महिला नेत्री सोनिया देवी, विश्वनाथ दास, कैलाश रजक , ब्रह्मदेव राणा, रामेश्वर यादव, सहदेव चौधरी, युगेश यादव, रंजीत भारती, सिकंदर कुमार, कामेश्वर पंडित, रंजीत दास, गौतम दास, धनेश्वर शर्मा, रीता देवी, बसमतिया देवी, सरिता रानी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन विश्वनाथ दास ने किया।

chat bot
आपका साथी