पंडालों के साथ घर-घर में विराजमान हुए विघ्नहर्ता

पंडालों के साथ घर-घर में विराजमान हुए विघ्नहर्ता संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) गणपति बप्पा मोरया.. के गगनभेदी जयकारों के बीच जिले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 07:32 PM (IST)
पंडालों के साथ घर-घर में विराजमान हुए विघ्नहर्ता
पंडालों के साथ घर-घर में विराजमान हुए विघ्नहर्ता

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): गणपति बप्पा मोरया.. के गगनभेदी जयकारों के बीच जिले के विभिन्न निवास स्थलों व पूजा पंडालों में गणपति पूजा शुरू हुई। पूजा पंडालों के साथ घर-घर में गणेश पूजा धूमधाम से शुरू हुई। झुमरीतिलैया के सात स्थानों पर पूजा पंडाल, लाइटिग के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं को मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया। झुमरीतिलैया के पूर्णिमा टॉकिज गली, गांधी मैदान, पुराना बस स्टैंड, विद्यापुरी, तिलैया बस्ती में दो स्थानों पर और इंदरवा बस्ती में प्रतिमा स्थापित किया गया है। पूजा समितियों के द्वारा इस मौक पर भंडारा, सांस्कृतिक एवं जागरण के आयोजन किया जा रहा है। पूर्णिमा टॉकीज गली स्थित कृष्णा वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में दसवां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। पूजा पंडाल का उद्घाटन निवर्तमान पार्षद पिकी जैन और नीरज कर्ण ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष मंटू साव, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, सचिव गौशी शंकर भगत, कोषाध्यक्ष रौशन सिन्हा आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

प्रखंडों में गणेशोत्सव की धूम

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो समेत प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में गणेश उत्सव शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। इस मौके पर प्रखंड के ग्राम जामु में बाल गणेश पूजा समिति जामू नदी पर ,सार्वजनिक गणेश पूजा समिति जामू ,गणेश पूजा समिति विंडा समेत कई गांव में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना शुरू की। इन पूजा पंडालों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बाल गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष पूर्णानन्द कुमार साव व पंकज कुमार साव ने बताया कि गणेश उत्सव 4 दिनों तक अनवरत चलता रहेगा। अंतिम दिन 13 सितंबर की सुबह 7 बजे हवन व पूर्णाहुति पूजन की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के मंगर साव, तुलसी साव,सूरज कुमार साव,रणजीत कुमार साव, संजय कुमार,धीरज कुमार, पप्पू कुमार,चंदन कुमार,रोहित कुमार,अनिल कुमार सुखदेव कुमार, विकास कुमार,मनोज, धानेश्वर, कालेश्वर, कृष्णा कुमार साव, राजेन्द्र कुमार साव समेत कई सदस्यों के नाम शामिल है। वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति जामु,गणेश पूजा समिति विन्डा समेत कई स्थानों में गणेश पूजा की धूम रही। ::::::::::: नवलशाही में धूमधाम से शुरू हुई गणेश पूजा :::::::::::

नवलशाही बाजार चौक पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर नवयुवक श्रद्धा संघ नवलशाही के तत्वावधान में गणेश प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से शुक्रवार को पुजा अर्चना की गई। महोत्सव का शुभारंभ समाजसेवी महावीर यादव व थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा महोत्सव के दौरान तीसरे दिन विधि विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया जायगा। इस दौरान प्रति दिन विविध कार्यक्रमों के साथ भक्ति जागरण के साथ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। मौके पर उप मुखिया ब्रजकिशोर शर्मा, नवयुवक श्रद्धा संघ के अध्यक्ष पंकु साव, दीपक कुमार, शंकर साव आदि उपस्थित थे।

जयनगर में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू

संवाद सूत्र जयनगर (कोडरमा): स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में सार्वजनिक गणपति पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुक्रवार को शुरू हुई। लोग अहले सुबह स्नान ध्यान कर पूजा पंडाल पहुंचे और पूजा अर्चना कर सुख और समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना आचार्य वसंत शास्त्री विष्णु शास्त्री कथा अक्षय शास्त्री ने कराई। इसके पूर्व समाजसेवी देव नारायण यादव ने पूजा पंडाल का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी