राधा-कृष्ण बने बच्चों ने दर्शकों का मोहा मन

सेक्रेड हर्ट स्कूल में आयोजित आनलाइन कृष्ण जन्माष्टमी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 06:47 PM (IST)
राधा-कृष्ण बने बच्चों ने दर्शकों का मोहा मन
राधा-कृष्ण बने बच्चों ने दर्शकों का मोहा मन

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): सेक्रेड हर्ट स्कूल में आयोजित आनलाइन कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में किड्स और जूनियर ग्रुप के बच्चों ने भाग लिया। राधा और कृष्ण के वेश में बच्चे लोगों को आकर्षित कर रहे थे।

कृष्ण के रूप में वेदांत सिंह, विशाल कुमार, श्रेष्ठ कुमार, अंकुर, सार्थक कुमार, आदित्य, शिवेश, मयंक बर्णवाल, जिशु कुमार, तन्मय कुमार, श्रीयांश कुमार, समर भट, शौर्य त्रिवेदी और राधा के रूप में मेहर विश्वकर्मा, अवनि सिंह, सृष्टि कुमारी, अदरिजा, विश्वास, संध्या कुमारी, शालिनी कुमारी, रिया यादव, रोली यादव, मान्यता आर्या, परि कुमारी, मानसी वर्मा, कस्तुरी काव्या, एंजल अनुषा, सिमरन कुमारी, संस्कृति कुमारी, संगम कुमारी, प्राची मोदी, काव्या, पायल नयन, जाह्नवी कुमारी ने लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने डांस और संवाद प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम कोर्डिनेटर सीमा जैन, कुंतल जेठवा, दीक्षा सिंह, रंजीता कुमारी, पूजा आरोड़ा, लता सिन्हा, सरोज पांडेय, स्वीटी सिन्हा, रेणु सेठ, अनुश्री, रुबी वर्मा, अलका सिंह और कल्पना कुमारी की देखरेख में हुई। ओवर ऑल इंचार्ज प्रवीण कुमार थे। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार और प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि जन्माष्टमी अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हमें सदाचरण को अपनाने और अपने जीवन की बुराइयों को नष्ट करने का संदेश देता है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में किशोर कुणाल, राजन कुमार, सुभय कुमार, दीपक सर्राफ, जेपी सिंह, सुनील सिंह, संजय तिवारी, रमेश कुंज, शंकर कुमार, कविता झा, रजनी बाला, फैयाज कैशर, विशाल आनंद,संजय सिन्हा, संजय मिश्रा, राहुल कुमार समेम अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।

डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

डीएवी पब्लिक में संचार माध्यम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। लीलाधर की लीलाएं दिखाते प्यारे- प्यारे बच्चे अत्यंत मनमोहक नजर आ रहे थे। इस अवसर पर एकल अभिनय में वेहांत राज कंस, समृद्धि सिन्हा पूतना, सानवी सिंह और ²श्या वर्मा राधा, आराध्या राज मीरा, गर्वित यादव बलराम बने। युगल अभिनय में आदित्य कृष्ण और अनुष्का फल वाली, श्रेयांश सुदामा और शिवांग यदुवीर कृष्ण, आरवी राधा और समृद्धि उद्धव ,आरोही गुप्ता श्री कृष्ण और साईंश्री मिश्रा राधा, सान्वी मनजोत यशोदा और वैभव मुकुंद कृष्णा बने। एकल नृत्य साईं श्री मिश्रा , मायरा राज और श्रेयाशी ने प्रस्तुत किया। युगल नृत्य खुशी कुमारी और अपूर्वा सिंह, नव्या निर्मल और नायशा निर्मल ने प्रस्तुत किया। सामूहिक नृत्य अन्वेषा, सृष्टि कश्यप, नव्या और अदिति सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपने मधुर स्वर में विभोर मिश्रा ने मुरली के हर तान पर कर्णप्रिय भजन प्रस्तुत किया। आरोही गुप्ता ने सुर लय और ताल के साथ सुंदर कविता जब जन्म लिए कृष्ण मुरारी पेश किया। विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने कहा कि कृष्ण का जीवन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल के लिए श्वेता सिंह ,संध्या कुमारी, नेहा कुमारी, कोमल कुमारी को धन्यवाद कहा।

chat bot
आपका साथी