हिदू समाज, दर्शन व अध्यात्म की रक्षा विहित का मुख्य उद्देश्य : शाही

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस झुमरीतिलैया के शि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 07:00 PM (IST)
हिदू समाज, दर्शन व अध्यात्म की रक्षा विहित का मुख्य उद्देश्य : शाही
हिदू समाज, दर्शन व अध्यात्म की रक्षा विहित का मुख्य उद्देश्य : शाही

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस झुमरीतिलैया के शिव वाटिका में जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को मना। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री पंकज दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय सत्संग प्रमुख सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख जगन्नाथ शाही और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत विशेष संपर्क सह प्रमुख अरबिद सिंह और प्रांत मातृशक्ति सह संजोजिका सुषमा सुमन उपस्थित थीं। कार्यक्रम की प्रारम्भ में नगर सत्संग प्रमुख सह जाने माने गायक राकेश सिंह राजपूत ने राम धुन ,डोमचांच मंत्री किरण प्रकाश औऱ जिला उपाध्यक्ष राम नरेश चौधरी ने देशभक्ति गीत गाकर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संचालित करते हुए जिला मंत्री पंकज दुबे ने विहिप की स्थापना कब और किस परिस्थिति में हुई ,इसकी जानकारी दी। तत्पश्चात जिला मंत्री पंकज दुबे और जिला सह मंत्री संजय तरवे ने केंद्रीय पदाधिकारी श्री शाही जी को अंगवस्त्र और शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपने संबोधन में केंद्रीय पदाधिकारी शाही ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिन्दू समाज की मजबूत करना, हिन्दू जीवन दर्शन और अध्यात्म की रक्षा, सामाजिक समरसता के भाव को परिपुष्ट करना,देश के सभी भूभागों विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में मतांतरण रोकना तथा परावर्तन को प्रोत्साहन देना है। कार्यक्रम में विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी ,विभाग गौ रक्षा प्रमुख अजय कुमार वर्मा ,जिला वरिष्ठ संरक्षक बनमाली राम, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय, झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष आकाश सिंह, जिला सह मंत्री संजय तरवें, जिला धर्म प्रसार प्रमुख बद्री लाल बर्णवाल, जिला समन्वय प्रमुख अभिनव पाठक,जिला अर्चक पुरोहित प्रमुख विजय पांडेय,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुनील दास, जिला सत्संग प्रमुख सतेन्द्र सिन्हा,जिला मठ मंदिर प्रमुख आशुतोष भदानी, बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख नीरज सिंह, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष विद्या सागर पासवान,डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पांडेय,जयनगर प्रखंड मंत्री सदानंद सिंह,पप्पू बर्णवाल,ब्यूटी सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, अनूप जोशी, जूही दास गुप्ता,रमेश हर्षधर,चंद्रशेखर जोशी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी