बच्चों के बीच मनाया गया श्वेत श्याम उत्सव

शंखनाद से गुंजायमान हुआ डीएवी पब्लिक स्कूल संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:58 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:58 PM (IST)
बच्चों के बीच मनाया गया श्वेत श्याम उत्सव
बच्चों के बीच मनाया गया श्वेत श्याम उत्सव

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के बच्चों के बीच श्वेत श्याम उत्सव मनाया गया। वहीं शंखनाद से स्कूल गुंजायमान हो उठा। इसमें बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया।

विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में उमंग एवं उत्साह का संचार करती हैं। शंख बजाने से योग की तीन क्रियाएँ एकसाथ होती हैं- कुम्भक, रेचक, प्राणायाम। इसे बजाने से हृदयाघात, रक्तचाप की अनियमितता, दमा, मंदाग्नि में लाभ होता है । इससे फेफड़े पुष्ट होते हैं। प्रतियोगिता में एलकेजी के दर्शित उल्लू, यूकेजी के वेहांत राज चमगादड़, शान्वी सितारा, अभिज्ञान आनंद मकड़ी, आर्यन कुमार चांद-तारा बने। कक्षा प्रथम ''अ'' की शान्वी आंख, आद्या दास शैतान, श्रुति प्रिया शतरंज, सलखान मुर्मू डाइस, रितेश फुटबाल व शिशु कुमारी टेबलेट, कक्षा प्रथम ''ब'' की आयुषी डाइस, शौर्य द्विवेदी व शान्वी फुटबाल, आद्या छाता, तन्मय शतरंज, मोहम्मद अब्बान आबिद मोबाइल, वागीशा टीवी, मुदित मयंक मोबाइल बने। कक्षा द्वितीय की मायरा राज ,आरवी वर्मा, कुमुद सिंह, आरोही गुप्ता, अनमोल मोदी, किसलय, खुशी सलुजा ,प्रियांशु राज, आदर्श, अभिनंदन सिंह, साईंश्री मिश्रा, प्रकृति सिंह, आस्था, श्रेयांश, अनुष्का, संजना, प्यूली वर्मा और काव्या राज ने हेलोवीन में भाग लिया। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के बीच एकल भजन प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा तृतीय ''अ'' की शुभीश्री, चतुर्थ ''अ'' की समृद्धि भारती और समृद्धि वर्मा ने मधुर भजन गाया। कक्षा तीसरी से पांचवी तक हुई भजन प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ ''अ'' की समृद्धि भारती प्रथम, कक्षा तृतीय ''अ'' की शुभश्री द्वितीय और कक्षा तृतीय ''ब'' की पलक संजीवनी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक की भजन प्रतियोगिता में दयानंद सदन के विभोर मिश्रा और रामकृष्ण सदन के उपेंद्र सोनू प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान दयानंद सदन के सोहम रॉय व तीसरी स्थान दयानंद सदन की वैष्णवी अग्निहोत्री और राजाराम सदन की अद्विता सिंह को मिला। कक्षा नवमीं से लेकर बारहवीं तक के बच्चों के बीच हुई शंखनाद प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन के ज्योति रंजन आचार्य प्रथम, रामाकृष्ण सदन की सनिका मोदी और पीयूष अग्रवाल दूसरे व राजा राममोहन राय के रोहित रंजन और दयानंद सदन के निखिल राज मोदी तीसरे स्थान पर रहे।

chat bot
आपका साथी