पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूल्यवृद्धि को ले किया विरोध प्रदर्शन

फोटो 15 में है। संवाद सूत्र झुमरीतिलैया (कोडरमा) कोडरमा जिला असंगठित कामगार का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:13 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:13 PM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही  मूल्यवृद्धि को ले किया विरोध प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूल्यवृद्धि को ले किया विरोध प्रदर्शन

फोटो::: 15 में है। संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा जिला असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार गिरि की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने पेट्रोल डीजल एवं गैस सिलेंडर के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में झुमरीतिलैया स्थित सुभाष चौक पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने मोदी तेरा कैसा खेल, रोज हो रहा महंगा तेल, मोदी राज में छूट है, पेट्रोल पंप में लूट है, जैसे नारे लिखे तख्तियों के साथ कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार से अविलंब पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिकू, प्रदेश उपाध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस भागीरथ पासवान, प्रदेश महिला सचिव अर्चना कुमारी, जिला वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष फैयाज कैसर, युवा नेता सईद नसीम,असंगठित कामगार जिला कोऑर्डिनेटर आकाश कुमार सिंह, असंगठित जिला उपाध्यक्ष रोबिन सिंह, जिला सचिव सहूद खान,सोशल मीडिया प्रभारी भोला दास,अनिल पांडे,रोहित सिंह,बादल पटेल सहित जिले के दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी