कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, देशव्यापी हड़ताल आज

केंद्र सरकार द्वारा 4 नए श्रम कोड लाने राष्ट्रीय संपलि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:20 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:20 PM (IST)
कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, देशव्यापी हड़ताल आज
कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, देशव्यापी हड़ताल आज

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): केंद्र सरकार द्वारा 4 नए श्रम कोड लाने, राष्ट्रीय संपत्ति का निजीकरण करने व कृषि सुधार कानून के खिलाफ 26 नवंबर को श्रमिक संगठन देशव्यापी हड़ताल करेंगे। इसको लेकर बुधवार की शाम सीटू एक्टू और एटक के संयुक्त बैनर तले झुमरीतिलैया कला मंदिर से झंडा चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग मजदूर कर्मचारी एकता जिदाबाद, मोदी सरकार हाय-हाय, नया श्रम कानून वापस लो, किसान विरोधी कानून रद करो, समान काम का समान वेतन देना होगा, जैसे नारे लगा रहे थे। बाद में झंडा चौक पर एक जनसभा मजदूर नेता प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। सभा को जिप सदस्य महादेव राम, सीटू राज्य कमेटी सदस्य संजय पासवान, सीपीआइ जिला मंत्री प्रकाश रजक, एक्टू के जिला संयोजक विजय पासवान ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने हड़ताल के उद्देश्यों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा हाल में लाए गए कानूनों को मजदूर व किसान विरोधी बताया। साथ ही कहा कि मांगों को लेकर 26 नवंबर की हड़ताल देश के मजदूर वर्ग के लिए नया इतिहास लिखेगा। जुलूस में महेन्द्र तुरी, मीरा देवी, अर्जुन यादव, महेश सिंह, राम रतन अवध्या, मशरूल अंसारी, शम्भू पासवान, शिव पूजन पासवान, प्रकाश यादव, छोटू यादव, राजकिशोर यादव, तुलसी राणा, रंजीत पासवान, रियासत अंसारी, शेरू निशा, मो. नि•ाम, हेरुन खातून, प्रदीप रजक, रामेश्वर यादव, रंजीत भारती, रंजन कुमार रजक समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी