इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ने एलआइसी कार्यालय के पास किया प्रदर्शन

ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:03 PM (IST)
इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ने एलआइसी कार्यालय के पास किया प्रदर्शन
इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ने एलआइसी कार्यालय के पास किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर एलआइसी कार्यालय के मुख्य द्वार पर एलआइसी के अभिकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मंडल प्रबंधक की गलत नीतियों के खिलाफ किया गया। प्रदर्शन कर रहे अभिकर्ताओं ने बताया कि एलआइसी द्वारा अभी तक अभिकर्ताओं को मेडिक्लेम का कार्ड निर्गत नहीं किया गया है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष सिकंदर यादव ने बताया कि यदि मंडल प्रबंधक उनकी मांगों को नहीं मानते हैं तो 21 अक्टूबर से सभी अभिकर्ता एलआइसी कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठेंगे। प्रदर्शन के दौरान शाखा अध्यक्ष सिकंदर यादव, सचिव राजेंद्र प्रसाद वर्णवाल, मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल प्रसाद वर्णवाल, एसओ संगठन सचिव प्रभात कुमार राम, शैलेंद्र कुमार, सुशील कुमार झा, संजय कुमार गुप्ता, नागेंद्र यादव, उपेंद्र शर्मा, रवि कुमार सिन्हा, सहदेव यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी