पुलिस प्रशासन के खिलाफ वामदलों ने निकाला प्रतिवाद मार्च

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. बिरेन्द्र कुमार के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:48 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:14 AM (IST)
पुलिस प्रशासन के खिलाफ वामदलों ने निकाला प्रतिवाद मार्च
पुलिस प्रशासन के खिलाफ वामदलों ने निकाला प्रतिवाद मार्च

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. बिरेन्द्र कुमार के साथ तिलैया पुलिस द्वारा बेरहमी से की गई मारपीट के खिलाफ वामदलों ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च में सीपीआई, सीपीएम और भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर के पूर्णिमा टॉकीज परिसर से निकली जुलूस मुख्य बाजार होते हुए झंडा चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन व सभा में तब्दील हो गया। जुलूस में पुलिस दमन बंद करो, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, पुलिस जुल्म पर रोक लगाओ, डॉक्टर पर हमला करने वाले इंस्पेक्टर रामनारायण ठाकुर व पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करो, पुलिस दमन मुर्दाबाद, आदि नारे लगाए जा रहे थे । वामदलों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने व इन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में परमेश्वर यादव, प्रेम प्रकाश, उप प्रमुख बिरेन्द्र यादव, अर्जुन यादव, चरणजीत सिंह, अजय स्वर्णकार, विजय पासवान, रविन्द्र भारती, अशोक रजक, रामचन्द्र राम, विजय पासवान, शम्भु पासवान, सचिदानन्द पाण्डेय, महेश सिंह, संतोष ठाकुर, प्रदीप रजक, रामेश्वर चौधरी, रमेश यादव, भीखन यादव, उस्मान अंसारी, कलाम अंसारी, बब्लू दास, अजय दास, छतरधारी रजक, अर्जुन यादव, धनपत यादव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी