डॉक्टर के साथ मारपीट के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च आज

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) भारतीय जनता पार्टी कोडरमा की बैठक में शहर के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:40 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 08:40 PM (IST)
डॉक्टर के साथ मारपीट के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च आज
डॉक्टर के साथ मारपीट के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च आज

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): भारतीय जनता पार्टी कोडरमा की बैठक में शहर के चिकित्सक डॉ वीरेंद्र कुमार के साथ हुए की कड़े शब्दों में निदा की गई। मंगलवार को झुमरीतिलैया में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आज बैठक में यह फैसला लिया कि तत्कालीन थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी के खिलाफ शहर में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। मामले में पुलिस कप्तान द्वारा किया गया लाइन हाजिर यह एक खानापूर्ति है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होनी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि बुधवार दोपहर में पुलिस कप्तान को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और साथ ही साथ विरोध के रूप में बुधवार की सायं 6:30 बजे महाराणा प्रताप चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मशाल जुलूस के साथ आक्रोश मार्च निकालेंगे जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए झुमरी तिलैया थाना के समीप जाकर समाप्त होगा।

chat bot
आपका साथी