भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयां

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के सदियों के वनवास के बाद अयोध्या नगरी में श्री राम जन्मभूमि के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास किए जाने की खुशी पर अयोध्या में भूमि पूजन समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मंडल की ओर से स्थानीय रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ मोदी प्रतिमा स्थल के पास फूलों की होली खेल कर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर खुशियां मनाई ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:35 PM (IST)
भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयां
भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयां

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के सदियों के वनवास के बाद अयोध्या नगरी में श्री राम जन्मभूमि के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास किए जाने पर लोगों में खुशी है।

अयोध्या में भूमि पूजन समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मंडल की ओर से स्थानीय रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ मोदी प्रतिमा स्थल के पास फूलों की होली खेल कर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर खुशियां मनाई। मौके पर लगभग 11 किलो लड्डू एवं फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र जी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के हिदुओं की आस्था को जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन कर भव्य मंदिर बनाने के रास्ते को मजबूत किया। इसके लिए उन्हें हम सबों के तरफ से कोटि-कोटि बधाई है ।इस  होली फुल उत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह,चन्द्र शेखर जोशी, अनूप जोशी, नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी,, संजय शर्मा, किशोर पंडित, विजय राम, राज किशोर प्रसाद ईश्वर मोदी राजेश सिन्हा रोहित जयसवाल इन्द्र देव मोदी विकास जैन महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा भदानी अंकित कुमार नरेंद्र पाल निरंजन कसेरा तेजो यादव राजू केसरी अनूप मोदी आदि उपस्थित है

:::::::: जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर :::::::::

झुमरीतिलैया पुराना बस स्टैंड स्थित स्व बोधी मोदी एवं स्व नान्हु मोदी के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर मे समाज सेवियों के द्वारा शहरवासियों संग खुशियां मनाई गई और लड्डु बांटे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोडरमा विधायक डा नीरा यादव मौजूद थीं। उन्होंने सर्वप्रथम इस ऐतिहासिक दिन के शुभ अवसर पर मंदिर में पूजा कर जय श्री राम का उदघोष करते हुए लोगों से घरों मे घी के दीपक जलाने की अपील की। मौके पर आयोजन स्थल, एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम नारों से माहौल गुंजायमान रहा। वहीं शाम को मंदिर में पांच सौ घी के दीए जलाकर दीपावली मनाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता सुभाष मोदी,दिलीप मोदी,प्रिस मोदी,पप्पलु मोदी,विभुति कांत कौंतेय, मिथिलेश मोदी,बालगोविद मोदी,ने अहम भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम में विधायक के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी, निर्वतमान नगर अध्यक्ष प्रकाश राम,भाजपा नेता रमेश सिंह, चन्द्रशेखर जोशी,अजय मोदी,संजय मोदी,मदन मोदी, विनीत मोदी,सूरज बर्णवाल,सुनिती सेठ,अमर सिंह आदि उपस्थित थे। भारतवासियों के लिए भी ऐतिहासिक दिन : नीरा::::::::

मौके पर कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि 5 अगस्त का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। गत वर्ष 2019 को इसी दिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। 5 अगस्त 2020 को रामजन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला रखी गई। दोनों ही घटनाक्रम देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। यह दिन हजारों लोगों के तप,त्याग और बलिदान के बाद हमें देखने को मिल रहा है।

कांग्रेसियों ने भी किया श्रीराम का जयघोष

कोडरमा: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना को लेकर भूमि पूजन के अवसर पर श्रीराम का जयघोष करने में कांग्रेस पार्टी भी पीछे नहीं रही। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास में दीपक जलाए। झुमरीतिलैया स्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकू ने अपने आवासीय कार्यालय में दीपक जलाए व मिठाइयां बांटी। साथ ही रामराज की स्थापना का संकल्प लिया। मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति पूर्ण आस्था रखती है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शासन काल में ही अयोध्या में राम मंदिर परिसर का ताला खुला था। देश के साधु, संतों के संघर्ष से आज यह सपना साकार हुआ। मौके पर पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी