सीटू का भारत बचाओ दिवस 9 को

झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पोषण सखी संघ की राज्य कमिटी की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों मजदूर फेडरेशनो और कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर 9 अगस्त को देशव्यापी भारत बचाओ दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं 7-

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 04:52 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 04:52 PM (IST)
सीटू का भारत बचाओ दिवस 9 को
सीटू का भारत बचाओ दिवस 9 को

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पोषण सखी संघ की राज्य कमिटी की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, मजदूर फेडरेशनो और कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर 9 अगस्त को देशव्यापी भारत बचाओ दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं 7-8 अगस्त को आंगनबाड़ी कर्मी, आशा वर्कर्स सहित सभी योजना कर्मियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक मे बतौर पर्यवेक्षक सीटू राज्य कमेटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि देश के मजदूर और कर्मचारी संगठनों ने 9 अगस्त के ऐतिहासिक दिन को भारत बचाओ दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान सन 1942 मे 8 अगस्त को ही मुंबई के आजाद मैदान से महात्मा गांधी ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ो का एलान किया था और 9 अगस्त से पूरे देश में ब्रिटिश शासकों के खिलाफ देश की जनता सड़कों पर उतर गयी थी। देश के ट्रेड यूनियन आंदोलन ने इसी ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में और उससे प्रेरणा लेते हुए देश की संपदा की हो रही लूट के खिलाफ भारत बचाओ दिवस आयोजित किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शासक वर्ग द्वारा हमारे सार्वजनिक उद्यमों रक्षा, कोयला, इस्पात,दूर संचार, बैंक, बीमा, रेलवे, पेट्रोलियम, एयरपोर्ट और बंदरगाह समेत अन्य महत्वपूर्ण उद्योगों को देशी - विदेशी पूंजीपतियों को कौड़ी के भाव बेचने के खिलाफ विरोध आयोजित कर केंद्र सरकार की इस विनाशकारी आत्मघाती और राष्ट्र विरोधी हथकंडों के खिलाफ देशव्यापी विरोध दर्ज किए जाने का एलान किया है। बैठक को सम्बोधित करती हुई प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने आंगनबाड़ी कर्मियों को पचास लाख का बीमा के दायरे मे लाने, कोरोना कार्य के दौरान पूर्ण सुरक्षा देने अतिरिक्त भत्ता देने की मांग पर 7-8 अगस्त को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के साथ 9 अगस्त को भारत बचाओ दिवस में भागीदारी का आह्वान किया। बैठक में लखन लाल मंडल, कोडरमा जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद, जिला सचिव वर्षा रानी, शिल्पी गोस्वामी (जामताड़ा) सरस्वती देवी, संतोषी देवी व बेबी देवी (कोडरमा) द्रौपदी मुर्मू सोनामुनी मुर्मू, सुहागिनी व मीनू मुर्मू (गोड्डा) आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी