पेड़-पौधों से ही मानव जीवन है सुरक्षित

झुमरीतिलैया शहर के वार्ड न. 4 स्थित उत्क्रमित प्रार्थमिक विद्यालय तिलैया बस्ती में जल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पौध रोपण किया गया। पौध रोपण कार्यक्रम में शिक्षको समेत स्कूल के बच्चों ने अपना योगदान देकर विद्यालय परिषर में फलदार आम का पौधा लगाया। कार्यक्रम में बच्चे काफी उत्साहित दिखे। पौध रोपण के बाद बच्चों ने ईट से पौधे के चारो तरफ सुरक्षा घेरा लगाया। विद्यालय की सचिव वीणा कुमारी ने कहा की पृथ्वी पर पेड़- पौधे मानव की जीवन रेखा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 08:10 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 06:36 AM (IST)
पेड़-पौधों से ही मानव जीवन है सुरक्षित
पेड़-पौधों से ही मानव जीवन है सुरक्षित

झुमरीतिलैया (कोडरमा): झुमरीतिलैया शहर के वार्ड न. 4 स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तिलैया बस्ती में जल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में शिक्षकों समेत स्कूल के बच्चों ने अपना योगदान देकर विद्यालय परिसर में फलदार आम का पौधा  लगाया। कार्यक्रम में बच्चे काफी उत्साहित दिखे। पौधरोपण के बाद बच्चों ने ईंट से पौधे के चारो तरफ सुरक्षा घेरा लगाया।  विद्यालय की सचिव वीणा कुमारी ने कहा की पृथ्वी पर पेड़- पौधे मानव की जीवन रेखा है। उन्हें संरक्षित करने के साथ उन्हें बढ़ाना मानव जीवन का धर्म है। वहीं शिक्षक अमित कुमार ने स्कूली बच्चों को पौध रोपण एवं जलसंरक्षण के लिये बच्चों को शपथ दिलाते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण एवं भूजलस्तर की रोकथाम के लिये विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा की वर्तमान में सुरक्षित भविष्य के लिये जल का संरक्षण जरुरी है एवं  विद्यालय में पौधरोपण जैसे  कार्यक्रम से बच्चों में प्राकृतिक के महत्व की जानकारी और उनके दोहन से होने वाली हानि से बच्चे बखूबी परिचित होते है जो आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक वीणा कुमारी, राजकुमारी देवी, अमित कुमार के अलावे छात्र बुलबुल कुमारी, किट्टू कुमारी, अंशु कुमारी, रोहित कुमार, उज्ज्वल कुमार, सोहिल कुमार,सागर कुमार, संतोष कुमार, सपना कुमारी,मधु कुमारी,अरुण कुमार के अलावे विद्यालय की सभी छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी