सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैये पर निकाला मशाल जुलूस

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में गुरुवार की संध्या मशाल जुलूस कन्या मध्य विद्यालय कोडरमा से निकलकर जिला समाहरणालय कोडरमा तक निकाली गई। रैली में उत्क्रमित वेतनमान की मांग की गई की सचिवालय कर्मी को उत्क्रमित वेतनमान कैबिनेट से पारित करा कर दे दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:56 PM (IST)
सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैये पर निकाला मशाल जुलूस
सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैये पर निकाला मशाल जुलूस

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में गुरुवार की संध्या मशाल जुलूस कन्या मध्य विद्यालय कोडरमा से निकलकर जिला समाहरणालय कोडरमा तक निकाली गई। रैली के माध्यम से उत्क्रमित वेतनमान की मांग की गई। लोगों ने कहा कि सचिवालय कर्मियों के लिए उत्क्रमित वेतनमान कैबिनेट से पारित करा कर दे दिया गया है। यह वेतनमान शिक्षकों को भी देना था, लेकिन सरकार ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है। संघ के आंदोलन का यह द्वितीय चरण है। तृतीय चरण में राज्य स्तर पर 23 अक्टूबर 2019 को एक दिन का उपवास सह बाल मुंडन का कार्यक्रम रखा गया है। इसके पूर्व एक बार कैबिनेट में पारित कराकर शिक्षकों को दिया गया था, लेकिन वह वित्त विभाग में मामला जाकर अटक गया और वह निरस्त हो गया। मशाल जुलूस का नेतृत्व अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवशंकर रजक और महासचिव रवि कांत रवि ने किया। मशाल जुलूस में उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, गांधी प्रसाद, संयुक्त सचिव- मनोज चौरसिया ,राम चंद्र ठाकुर ,संगठन सचिव सुभाष चंद्र, राजकिशोर दास,उपेंद्र वर्मा, विवेक रंजन, दिलीप वर्णवाल, विजय ठाकुर, अजीत कुमार आजाद, प्रकाश पंडित ,कॉलेश्वर ठाकुर ,गुलाब राम, धनेश्वर राम ,प्रदीप कुमार ,राजेंद्र प्रसाद, रणवीर कुमार, कपिल देव कुमार,देव कुमार ,राजू धोबी ,बालेश्वर कुमार, पुरुषोत्तम पंडित, अजय मेहता ,रंजन कुमार ,किर्मी कला, रामू दास, ज्ञानेश्वर राम, राजगेश्वर राम, विजय नारायण विजय पांडेय, रणवीर कुमार, रंजन कुमार, अनमोल कुमार, विजय कुमार जोशी, उपेंद्र वर्मा, कार्तिक पासवान, निलेश रंजन, सोनू कुमार, सूरज देव कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, सरजू रजक आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी