खेल दिखाएगा चुनाव में रंग, खिलाड़ियों को मिलेगा धन

वोटरों को जागरूक बनाने में खेल भी एक बड़ा माध्यम है। इसके जरिए ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि खेल में दिलचस्पी दिखाने वाले हर कोई को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य वोटिग प्रतिशत को बढ़ाना है। स्वीप कोषांग का गठन भी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 08:47 PM (IST)
खेल दिखाएगा चुनाव में रंग, खिलाड़ियों को मिलेगा धन
खेल दिखाएगा चुनाव में रंग, खिलाड़ियों को मिलेगा धन

संवाद सहयोगी, कोडरमा: वोटरों को जागरूक बनाने में खेल भी एक बड़ा माध्यम है। इसके जरिए ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि खेल में दिलचस्पी दिखाने वाले हर कोई को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य वोटिग प्रतिशत को बढ़ाना है। स्वीप कोषांग का गठन भी ऐसे आयोजनों को लेकर किया गया है। पूर्व की अपेक्षा मतदाताओं में जागरूकता के लिए अब चुनाव को उत्सव का रंग दिया जा रहा है। लिहाजा खेल से लेकर स्कूलों में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इधर, खेल के जरिए खिलाड़ी भी हर रूप से प्रोत्साहित हो सकेंगे। जिला प्रशासन वोटरों के जागरूकता के लिए जिला स्तर पर मैराथन दौड़ का भी आयोजन करने जा रही है। इस दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वालों को पुरस्कार के रूप में नकद राशि, प्रशस्ति पत्र, शील्ड आदि दी जाएगी। वहीं 50 अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। यानी खिलाड़ियों को हर रूप से लाभ मिलेगा। वहीं स्वीप कोषांग द्वारा पंचायत स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता प्रखंड व जिला स्तर पर भी होगी। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता के उपरांत पंचायत स्तर से जिला स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल के क्षेत्र में कई अन्य आयोजनों की तैयारी है। एसटी वर्ग विशेष के लिए सतगांवां व कोडरमा में तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। जबकि दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल रेस होगा। 5 दिसंबर तक प्रतियोगिताएं पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों व खिलाड़ियों को कई स्तर से प्रोत्साहित किया जाएगा। पुरस्कार के साथ-साथ शिल्ड व प्रशस्ति पत्र दी जाएगी। पुरस्कार में नकद राशि को लेकर अभी निण्रय नहीं हो सका है। स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए कई आयोजन किये जा रहे है। मैराथन, फुटबॉल प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता, तीरंदाजी, ट्राईसाइकिल रेस के लिए प्रखंडों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्कूल-कॉलेजों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एनसीसी कैडेटों के द्वारा भी अभियान चलाई जाएगी। उद्देश्य शतप्रतिशत वोटरों को बूथों तक लाना है। लिहाजा खेल प्रतियोगिता के माध्यम से भी वोटरों को प्रेरित किया जा रहा है। मैराथन में बेहतर करने वालों को राशि भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से हजारों युवाओं व खेलप्रेमियों को प्रेरित करने का प्रयास है। सभी वोटरों को मत जैसे अधिकार का प्रयोग हर हाल में करना चाहिए। लोग जागरूक होंगे तभी राष्ट्र सशक्त होगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर हर स्तर पर तैयारी की गई है। वोटरों को बिना किसी डर भय के अपने मताधिकार के प्रयोग करना उनकी नैतिक जिम्मेवारी है। पिछले चुनाव में कम वोट वाले बूथों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे बूथों में वोटरों को शपथ भी दिलाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी