गोष्ठी में किसानों को मिली कई जानकारी

किसान गोष्ठी में किसानों को मिली कई जानकारी संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) डुमरडीहा पंचायत के पंचायत भवन में आजादी का अमृत म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:46 PM (IST)
गोष्ठी में किसानों को मिली कई जानकारी
गोष्ठी में किसानों को मिली कई जानकारी

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): डुमरडीहा पंचायत के पंचायत भवन में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन यादव ने की। इसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि वर्णवाल द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। बीटीएम संतोष सिंह द्वारा आत्मा संचालित योजनाओं में सूक्ष्म सिचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की विस्तार से जानकारी दी गई। पौध संरक्षण केंद्र प्रभारी उमेश सिंह ने रबी मौसम में लगने वाले फसल में किट प्रबंधन, रोग प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। जनसेवक अमित बीजोपचार, खरपतवार नियंत्रण और पंचायत में मनरेगा में जाब कार्ड के बारे में जानकारी दी। पैक्स अध्यक्ष रामचंद्र यादव द्वारा किसानों का रजिस्ट्रेशन तथा उसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर दर्जनों किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी