गुरु पूर्णिमा पर पौधा वितरण व हवन कार्यक्रम आयोजित

डोमचांच गायत्री चेतना केंद्र में गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:02 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर पौधा वितरण व हवन कार्यक्रम आयोजित
गुरु पूर्णिमा पर पौधा वितरण व हवन कार्यक्रम आयोजित

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच गायत्री चेतना केंद्र में गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर शुक्रवार 10 घंटे का जप एवं संध्या दीपयज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद शनिवार को वंदना युग गीत, सद्गुरुदेव एवं महर्षि व्यास पूजन के बाद बड़े ही श्रद्धाभक्ति से आहुतियां अर्पित कि गई तथा नूतन युग निर्माण में अपने दायित्वों के निर्वहन का समवेत संकल्प लिया गया। साथ ही 101 पौधों का वितरण भी किया गया। जो हवन में आए श्रद्धालु अपने-अपने घरों में पौधरोपण के लिए संकल्प कर ले गए। कार्यक्रम में 3 दीक्षा संस्कार, 1 नामकरण संस्कार और 1 जन्मदिन संस्कार भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर सहयोग करने वाले में श्री लखन लाल दीक्षित, राजकुमार मेहता,रामस्वरूप विश्वकर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा,शिव कुमार वर्णवाल, सीताराम मेहता, धनंजय कुमार, अखिल कुमार सिन्हा, महेश प्रसाद वर्णवाल, कार्तिक पंडित, आदित्य प्रजापति,नारायण साव, लीलावती मेहता, मंजु वर्णवाल, शीला वर्णवाल, सुनीता वर्णवाल,रूपा देवी, मीरा देवी, बबीता वर्णवाल,विमला देवी,गीता देवी, अरुणा देवी,संगीता सिन्हा, पुष्पा वर्णवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी