महागठबंधन लाएगा देश में बड़े बदलाव: शरद यादव

sharad yadav. झारखंड के कोडरमा में शरद यादव ने कहा कि चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार देश में बदलाव लाएगी।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 12:50 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 01:05 PM (IST)
महागठबंधन लाएगा देश में बड़े बदलाव: शरद यादव
महागठबंधन लाएगा देश में बड़े बदलाव: शरद यादव

जागरण संवाददाता, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव मंगलवार को झुमरीतिलैया के ब्लॉक मैदान में झारखंड विकास मोर्चा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार देश में बदलाव लाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत का का संविधान एक ऐसी किताब है जिसमें देश के सभी वर्गों, सभी संप्रदायों, अमीर, गरीब, किसान, मजदूर सबका कल्याण निहित है। लेकिन भाजपा के लोग इसी संविधान को नष्ट करने में तुले हुए हैं। सभा के माध्यम से उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि पूरे देश में महागठबंधन बन रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एक अच्छे, सच्चे व सबसे ईमानदार व्यक्ति हैं। इसलिए मैं दिल्ली से चलकर उनके लिए कोडरमा आया हूं।

समाज को तोड़ने में लगे हैं भाजपा के लोगः बाबूलाल मरांडी  

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य व केंद्र की सरकार ने देश को पूरी तरह से लूटने का काम किया। झारखंड में जितनी भी नीतियां बनी सभी पूंजीपतियों के लिए बनी। यहां किसानों आदिवासियों के लिए कोई नीति नहीं बनती। भाजपा के लोग देश में मंदिर-मस्जिद, अगड़ा पिछड़ा, आदिवासी गैर आदिवासी के नाम पर देश को तोड़ने में लगे हैं। इससे आने वाले दिनों में लोगों को सावधान रहना होगा।

केंद्र व राज्य में जुमलेबाजों की सरकार: अन्नपूर्णा देवी

राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र व राज्य में जुमले बाजों की सरकार देश को तहस-नहस करने में जुटी है। इनके शासन में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारा को लोग खत्म करने पर तुले हुए हैं। जरूरत आ गई है, ऐसे जुमलेबाजों से देश को मुक्त कराने की। सभा को पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, डॉक्टर सबा अहमद, पूर्व विधायक गुरु सहाय महतो आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी