CM रघुवर दास पहुंचे कोडरमा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्‍वागत Koderma News

झुमरीतिलैया के ब्लॉक मैदान में कादो व फिसलन की स्थिति बन गई है। इसे दूर करने को लेकर यहां सुबह कई ट्रैक्टरों से छाई गिराई जा रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 09:34 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:02 PM (IST)
CM रघुवर दास पहुंचे कोडरमा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्‍वागत Koderma News
CM रघुवर दास पहुंचे कोडरमा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्‍वागत Koderma News

कोडरमा, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास कोडरमा पहुंच गए हैं। यहां बरियारडीह मोड़ पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सीएम का काफिला सभा स्थल की ओर बढ़ा है। शिक्षा मंत्री नीरा यादव, जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सीएम की आगवानी की। मुख्यमंत्री ने थोड़ी दूर पैदल चल कर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। उन्‍होंने कुछ महिलाओं से चलते-चलते बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री रविवार को करीब 3:40 बजे कोडरमा गिरिडीह रोड बायपास स्थित शिक्षा मंत्री के आवास के समीप पहुंचे। यहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रघुवर दास जिंदाबाद, नीरा यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। हालांकि डेढ घंटे विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री रथ पर से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कोडरमा गांधी चौक पहुंचे। यहां उनका रथ महज एक मिनट से भी कम रुका और सभा स्थल तिलैया की ओर कूच कर गया।

इस दौरान गांधी चौक पर मौजूद ज्यादातर भाजपा नेता व कार्यकर्ता सीएम को फूल-माला पहनाने को लेकर काफी उत्साहित औऱ व्‍याकुल दिखे। मुख्यमंत्री ने समय और मौसम की बेरुखी को देखते हुए यहां उतरना मुनासिब नहीं समझा। रथ पर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए झुमरीतिलैया सभा स्थल की ओर बढ़ गई।

मुख्यमंत्री पर कार्यकर्ताओं ने बरसाया फूल

कोडरमा गिरिडीह बायपास स्थित शिक्षा मंत्री के आवास के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास के इंतजार में करीब 12 बजे से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, छात्र, महिलाएं, नाबालिग बच्चे व स्थानीय लोग हाथों में फूल लिए खड़े दिखे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही लोगों ने रथ पर फूलों की बारिश कर रघुवर दास के नारे लगाए। मौके पर मंत्री पति विजय यादव, गोपाल कुमार गुतुल, मनोज कुमार झुन्नू, अम्बिका सिंह, राजेश सिंह, सूरज सिन्हा, आनंद, राजकुमार यादव, संजीव यादव, बसन्त यादव समेत सैकड़ाें कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी