सतगावां में मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

संवाद सूत्र सतगावां (कोडरमा) सतगांवा प्रखंड के समलडीह में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:59 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 06:59 PM (IST)
सतगावां में मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
सतगावां में मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा): सतगांवा प्रखंड के समलडीह में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को बुधवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से सकरी नदी में विसर्जन किया। पिछले दो दिनों से सतगांवा के समलडीह में मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की गई थी। हालांकि हर वर्ष की भांति ईश्वर मां दुर्गा की प्रतिमा को बाजार मे नहीं घुमाया गया ,बल्कि मंदिर से सीधा सकरी नदी में ले जाकर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बताया जाता है कि कोरोना संक्रमण को लेकर यह कार्य किया गया, ताकि आपसी दूरी बना रहे। इसके पूर्व कई सालों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन के पूर्व समलडीह ,बासोडीह ,रामडीह , राउतडीह, पचमोह ,कालीडीह आदी स्थानों का भ्रमण करने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन किया करते थे, लेकिन कोरोना के खतरे से बचाव के लिए मां दूर्गा की पूजा धूमधाम से की गई, लेकिन मां दुर्गा की प्रतिमा को मंदिर से सीधे सकरी नदी में ले जाकर समापन किया गया। मौके पर स्थानीय समाजसेवी महेंद्र प्रसाद यादव ,सुनील यादव,रामअवतार चौधरी ,हीरालाल चौधरी, मनू चौधरी ,पप्पू चौधरी, सुरेश यादव,के अलावा दर्जनों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी