शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए बना तेजस्विनी पुस्तकालय

संवाद सूत्र सतगावां (कोडरमा) जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड सतगांवा में शुक्रवार को तेजस्विनी पुस्त

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:50 PM (IST)
शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए बना तेजस्विनी पुस्तकालय
शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए बना तेजस्विनी पुस्तकालय

संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा): जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड सतगांवा में शुक्रवार को तेजस्विनी पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत संचालित तेजस्विनी परियोजना के अंतर्गत तेजस्विनी क्लब का भी गठन किया गया है। क्लब की किशोरियां दिन प्रतिदिन बदलाव की नई कहानी गढ़ रही हैं। इसी कड़ी में शिक्षा को बढ़ावा देने तथा जागरूकता के लिए मीरगंज, चांदडीह तथा मरचोई में तेजस्विनी क्लब बनाए गए। साथ ही पुस्तकालय को मजबूत बनाने के ऊपर बल दिया गया। निर्णय लिया कि क्लब की वैसी किशोरियां जो अपने वर्ग में उत्तीर्ण होकर एक वर्ग आगे जा चुकी हैं वो सभी पिछले वर्ग की पुस्तक क्लब में जमा करेंगी। जमा पुस्तक से निचले वर्ग की किशोरियां लाभान्वित होंगी। पुन: तेजस्विनी परियोजना द्वारा निर्गत निधि से सर्वसम्मति से देश-विदेश का ज्ञान, भारतीय इतिहास से संबंधित, पोषण से संबंधित पुस्तक खरीदारी करने का प्रारूप तैयार किया गया जो पुस्तक हमेशा क्लब में रहेगी। क्लब की सदस्या एक निश्चित समय-सीमा तक उस पुस्तक को क्लब में या घर ले जाकर पढ़ सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीरगंज स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रवचन कुमार, तेजस्विनी परियोजना के प्रखंड समन्वयक दिवाकर शरण, क्षेत्रीय समन्वयक पुरुषोत्तम कुमार, संकुल समन्वयक कुमारी कोमल, रानी स्नेहा आंगनबाड़ी सेविका किरण देवी ,रानी देवी क्लब की सदस्य रिषि कुमारी, नंदिनी कुमारी खुसबू कुमारी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी