मानसिकता में बदलाव के लिए चलाएं विशेष अभियान : सीईओ

सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपक चट्टराज ने सामूहिक रूप से मानसिकता में बदलाव लाने तथा प्रणालियों और सुविधाओं में लगातार सुधार करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने के लिए आह्वान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:19 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:19 AM (IST)
मानसिकता में बदलाव के लिए चलाएं विशेष अभियान : सीईओ
मानसिकता में बदलाव के लिए चलाएं विशेष अभियान : सीईओ

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपक चट्टराज ने सामूहिक रूप से मानसिकता में बदलाव लाने तथा प्रणालियों और सुविधाओं में लगातार सुधार करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने के लिए आह्वान किया है। शुक्रवार को वे सुरक्षा समीक्षा बैठक को वर्चुअल मोड में संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कंपनी में बेहतर निष्पादन सुनिश्चित करने और भविष्य में सीखने के लिए विभिन्न पहलुओं पर मॉड्यूल विकसित करने के लिए अनुवर्ती गतिविधियों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कर्मचारियों को नियर-मिस (बाल- बाल बचे) मामलों की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हाल ही में शुरू की गई रक्षक योजना का उल्लेख करते हुए, उन्होंने सामूहिक रूप से ऐसी रिपोर्टिंग को अधिकतम करने का आग्रह किया, इसका विश्लेषण और उपचारात्मक उपाय दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेंगे। सीईओ दीपक चटटराज ने लोगों को निरंतर प्रशिक्षण और पुन: प्रशिक्षण के माध्यम से सुरक्षा के मामलों में सांस्कृतिक परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान सीईओ ने अन्य कई बिंदुओं पर भी कंपनी के वरीय अधिकारियों के साथ चर्चा की।

मौके पर कार्यपालक निदेशक, सेल सुरक्षा संगठन (एसएसओ.) रांची, केके झा, कार्यपालक निदेशक (अस्पताल प्रशासन) राज वीर सिंह, कार्यपालक निदेशक (व‌र्क्स) पंकज कुमार, कार्यपालक निदेशक (ऑपरेशन) एसआर सूर्यवंशी, कार्यपालक निदेशक (परियोजना) एके प्रधान, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पीके शतपथी, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सामग्री प्रबंधन एवं विपणन) सीआर महापात्र, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) पी निगम के साथ-साथ आरएसपी के सभी मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यपक्ष और विभागीय सुरक्षा अधिकारी (डीएसओ.) ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी