गोला में लाभार्थी सम्मेलन कल, सीएम होंगे शामिल

लाभार्थियों का सम्मेलन कल।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 08:58 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:31 AM (IST)
गोला में लाभार्थी सम्मेलन कल, सीएम होंगे शामिल
गोला में लाभार्थी सम्मेलन कल, सीएम होंगे शामिल

संसू, गोला : गोला उच्च विद्यालय मैदान में 23 अक्टूबर को लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद जयंत सिन्हा शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा केंद्र व राज्य में  विकास कार्यो से जनता को जोड़कर   सीधा लाभ लोगों तक पहुंचाया है। बताया कि भाजपा सरकार 81 विधानसभा सीटों में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन कर जनता से आशीर्वाद मांगने का काम कर रही है। इसी कड़ी में गोला में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिला महामंत्री रंजीत पांडेय ने बताया कि हो सकता है कि दीपावली के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाए और आदर्श आचार संहिता लागू हो जाय। पार्टी ने इससे पूर्व पूरे विधानसभा में लाभार्थियों का सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है। एक सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा-आजसू का गठबंधन टूटने की स्थिति में भाजपा रामगढ़ विधानसभा से अपना उम्मीदवार उतारेगी। यह भी कहा कि पांच बार जीता हुआ गिरीडीह लोकसभा सीट को भाजपा त्याग कर आजसू की झोली में डाल दिया। आजसू को भी उदार होना चाहिए और रामगढ़ विधानसभा सीट छोड़ना चाहिए। मौके पर राजू चतुर्वेदी, मनोज महतो, डोमन नायक, विजय ओझा, जीतेंद्र साहु, संतोष तिवारी, रमेश वर्मा, आसिफ इकबाल, रवि हाजरा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी