सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

संवाद सूत्र मरकच्चो (कोडरमा) नवलशाही थाना क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कानी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:57 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:57 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): नवलशाही थाना क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कानीकेन्द जंगल के समीप अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार की रात लगभग आठ बजे की है। मृतक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के मूरकमनाय निवासी शत्रुघ्न गोस्वामी (19 ) के रूप में की गई है। वहीं घायलों के नाम अतुल सिंह व रोहित राम हैं। घायल अतुल की स्थिति चिताजनक बनी हुई है। उसका इलाज रिम्स रांची में कराया जा रहा है। तीनों युवक बाइक से कानीकेंद से अपने घर मुरकमनाय लौट रहे थे। कानीकेंद मोड़ पर बाइक मुख्य मार्ग पर आई, अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक अमित कुमार, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान शत्रुघ्न गोस्वामी की मौत हो गई। वह दो दिन पूर्व ही गुजरात से अपने घर लौटा था। मालूम हो की कानीकेंद जंगल के समीप अवैध रूप से महुआ शराब की चूलाई व बिक्री खुलेआम की जाती है। शाम ढलते ही काफी संख्या में लोग शराब पीने पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक वहां शराब पीने ही गए थे। ::: कार की चपेट में आया बाइक सवार, घायल :::

संवाद सहयोगी, कोडरमा: रांची पटना मार्ग स्थित पंजाब होटल के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोडरमा बाजार निवासी साहिल कुमार बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान पंजाब होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को 108 एंबुलेंस के सहयोग से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी