एसपी ने किया थाना का निरीक्षण

पुलिस कप्तान डॉ एहतेशाम वकारीब ने रविवार की रात नवालशाही थाना व बरियार डीह पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:14 PM (IST)
एसपी ने किया थाना का निरीक्षण
एसपी ने किया थाना का निरीक्षण

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): पुलिस कप्तान डॉ एहतेशाम वकारीब ने रविवार की रात नवालशाही थाना व बरियार डीह पुलिस पिकेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाना में मौजूद थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान से थाना संचालन को लेकर विभिन्न बिदुओं पर पूछताछ की। इस दौरान रात्रि गस्ती, विधि-व्यवस्था से संबंधित जानकारी के अलावा ओडी रजिस्टर का अवलोकन किया। इस मौके पर एस पी ने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में विधि व्यवस्था के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। साथ ही साथ संक्रमण से बचाव को लेकर शारीरिक दूरियां व मास्क का प्रयोग करने व ग्रामीणों को भी इसके प्रति प्रेरित करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी