बारिश में गिरा कच्चा मकान

प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो स्थित मध्य पंचायत के देवगढ़ मुहल्ला स्थित अशोक साव का मिट्टी का मकान ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:16 PM (IST)
बारिश में गिरा कच्चा मकान
बारिश में गिरा कच्चा मकान

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड  मुख्यालय  मरकच्चो स्थित  मध्य पंचायत के देवगढ़ मुहल्ला स्थित अशोक साव का मिट्टी का मकान मंगलवार की सुबह गिर गया। जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त  अशोक साव  अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में ही था। घर गिरने की आवाज सुन सभी घर से बाहर निकल गए । उसी समय अचानक बरसात में गीला हुआ मकान अचानक गिर गया, इसके नीचे घरेलू सामान दब गया। घटना में कोई भी चोटिल नहीं हुआ। अगर यही मकान रात में गिरा होता तो जान माल की क्षति हो सकती थी। गृहस्वामी अशोक साव ने बताया कि मकान गिरने से लगभग  40 हजार रुपए की क्षति हुई है। गृह स्वामी ने प्रखंड प्रशासन से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी