आपराधिक साजिश रचते तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

संवाद सहयोगी कोडरमा सतगांवा से सटे बिहार-झारखंड के सीमावर्ती जंगली इलाकों में अपराध क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:37 PM (IST)
आपराधिक साजिश रचते तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
आपराधिक साजिश रचते तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

संवाद सहयोगी, कोडरमा: सतगांवा से सटे बिहार-झारखंड के सीमावर्ती जंगली इलाकों में अपराध कर रहे चंदन यादव गिरोह के तीन सदस्यों को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सतगावां थाना क्षेत्र के भागलपुर से धर्मेंद्र कुमार, सचिन कुमार निवासी गलवाती टोला और बसंत कुमार को हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

एसपी कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर स्थित पहाड़ी के पास हथियारबंद कुछ अपराधी अप्रिय घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को दो कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि 8-10 की संख्या में गिरोह बनाकर जंगली क्षेत्र में दारू, ईंट भट्ठा व अन्य व्यवसाय करने वालों से रंगदारी वसूलते हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया।

:::कमीशन लेकर शराब की तस्करी करवाता था गिरोह::::

डीएसपी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि चंदन यादव गिरोह सतगावां और बिहार के कौआकोल इलाके में अपराध का प्रयाय बन चुका था। फिलहाल गिरोह का संचालन सरगना चंदन का भाई प्रवीण यादव कर रहा है। सतगावां और आसपास के इलाके में गिरफ्तार धर्मेंद्र यादव सरगना की भुमिका निभाते हुए आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था। उन्होंने बताया कि जंगली क्षेत्रों में कमीशन लेकर शराब की तस्करी भी गिरोह के सदस्य करवाते थे। इस बाबत बिहार के गोविदपुर थाने में आरोपितों के खिलाफ मामले भी दर्ज हैं।

::::ईंट भट्ठा मालिक से रंगदारी में भी थी तलाश::::

कुछ दिनों पूर्व सतगांवा में एक ईंट भट्ठा संचालक से भी पकड़े गए आरोपितों ने बतौर रंगदारी 15 लाख रुपये की मांग की थी। इस मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस की तफ्तीश इन आरोपितों तक पहुंची। डीएसपी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य जंगली क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्ठा व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने का काम करता था और पिछले दिनों भी एक ईंट भट्ठा के संचालक से रंगदारी की मांग की थी। उस मामले में भी पकड़े गए आरोपितों के नाम सामने आए थे। उन्होंने बताया कि गिरोह में 8-10 सदस्य है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी बचे सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।

chat bot
आपका साथी