मरकच्चो के तीन पंचायतों में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

संवाद सूत्र मरकच्चो (कोडरमा) प्रखंड मुख्यालय स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा करोड़ों की ल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 07:30 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 07:30 PM (IST)
मरकच्चो के तीन पंचायतों में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति
मरकच्चो के तीन पंचायतों में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बना जल मीनार सफेद हाथी साबित हो रहा है। लोगों को नदी का गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। यह गंदा पानी लोगों को बीमार कर सकता है। बताते चलें कि पिछले कई माह से जल मीनार से पेयजल आपूर्ति बंद है। जलमीनार की हालत दयनीय हो गई है। जलमीनार पूरी तरह से लीकेज कर गया है तथा कई जगहों से टूट गया है। उसमें पेयजल का स्टोरेज नही हो सकता है। हालत यह है कि लोग पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं। केवल गर्मी में ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी मरकच्चो प्रखंड के मरकच्चो मध्य, मरकच्चो उत्तरी व मरकच्चो दक्षिणी के कई मोहल्लों में सालों भर पेयजल के लिए मारामारी रहती है। कुएं बेकार व सुख चुके हैं। मरकच्चो के तीनों पंचायत के आबादी वाले इलाके का भूगर्भीय जल बिल्कुल खारा है। पानी पीना तो दूर, नहाने लायक भी पानी नहीं है। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब पेयजल विभाग द्वारा नदी का पानी सीधे आपूर्ति की जा रही है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। मरकच्चो प्रमुख सावित्री देवी, कोटवार मुहल्ला निवासी बालेश्वर सिंह, अंकित कुमार आदि ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को कई बार इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन विभाग इस मामले में उदासीन बना हुआ है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा पंचखेरो नदी में बनाया गया कुएं में नदी का बहता पानी जमा करने के बाद उसे सीधे ग्रामीणों को बिना फिल्टर किये आपूर्ति कर दी जा रही है। यदि प्रयास किया जाए सीधे पंचखेरो डैम से पेयजल की आपूर्ति फिल्टर कर की जा सकती है। मरकच्चो स्थित पंचखेरो डैम से पानी की आपूर्ति करना काफी बेहतर होगा, लेकिन इसके लिए नए जल मीनार का निर्माण कराना होगा, तभी मरकच्चो में समस्या का समाधान निकल पायगा।

कोट

नए जलमीनार बनाने के लिए सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। एक दो माह के भीतर योजना स्वीकृत हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद सिर्फ मरकच्चो ही नहीं, बल्कि मरकच्चो पूरे प्रखंड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

दीपक कुमार-जेई-पेयजल व स्वच्छता विभाग-मचकच्चो।

chat bot
आपका साथी