इंडियन डिफेंस एकेडमी ने देवी मंडप में की सफाई

दीपावली व छठ जैसे महापर्व को लेकर इंडियन डिफेंस अकादमी की ओर स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:15 PM (IST)
इंडियन डिफेंस एकेडमी ने देवी मंडप में की सफाई
इंडियन डिफेंस एकेडमी ने देवी मंडप में की सफाई

संवाद सहयोगी, कोडरमा: दीपावली व छठ जैसे महापर्व को लेकर इंडियन डिफेंस अकादमी की ओर से शहर में साफ-सफाई की जा रही है। इसी क्रम में एकेडमी के 150 बच्चों द्वारा बुधवार को देवी मंडप रोड की विभिन्न गलियों व तालाबों की सफाई की गई। एकेडमी के निदेशक सोनू कुमार ने बताया कि दीपावली व छठ त्योहार स्वच्छता का प्रतीक है। इसलिए एकेडमी के सभी सदस्य इसका बीड़ा उठाते हुए इस अभियान में जुड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि एकेडमी द्वारा अन्य मोहल्लों में स्थित छठ तालाब की साफ-सफाई की जाएगी। स्वच्छता अभियान में एकेडमी के सुभाष यादव, प्रशांत तिवारी, राहुल मोदी, गौतम, राजू, रुस्तम, रामजी, नीरज, आशीष के अलावे देवी मंडप समिति के अध्यक्ष राजेश भगत, सचिव धर्मेंद्र कौशिक, सचिन सिंह, विमल कुमार, डब्ल्यू सिंह और संदीप दत्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी