धान क्रय के लिए 20 पैक्सों का चयन, 15 से शुरू होगी धान अधिप्राप्ति

धान की कटाई अब हर क्षेत्र में शुरू होने जा रही है। ऐसे में समय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:55 PM (IST)
धान क्रय के लिए 20 पैक्सों का चयन, 15 से शुरू होगी धान अधिप्राप्ति
धान क्रय के लिए 20 पैक्सों का चयन, 15 से शुरू होगी धान अधिप्राप्ति

संवाद सहयोगी, कोडरमा : धान की कटाई अब हर क्षेत्र में शुरू होने जा रही है। ऐसे में समय पर धान क्रय हो इसकी तैयारी भी सरकार स्तर से की जा रही है। धान क्रय को लेकर समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता अनिल तिर्की की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में धान अधिप्राप्ति योजना के तहत 20 पैक्सों का चयन किया गया। इन पैक्सों के माध्यम से पारदर्शिता के साथ धान अधिप्राप्ति की जाएगी। हालांकि धानक्रय के लक्ष्य को लेकर फिलहाल किसी तरह का दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद राम के द्वारा बताया गया कि खरीफ विपणन मौसम 2021 - 22 में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर से प्रस्तावित है। कार्य प्रारंभ होने के पूर्व अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन तथा चावल मिलों का निबंधन एवं अधिप्राप्ति केंद्रों के साथ टैगिग जरूरी है। जिसपर सदस्यों द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए एवं विभाग द्वारा वर्णित मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कुल 20 पैक्सों का चयन किया गया। चयनित पैक्सों में

कोडरमा पैक्स, चेचाई पैक्स, पथलडीहा, डंडाडीह, रूपायडीह, जोगिडीह पैक्स, समलडीह, नावाडीह, खुट्टा पैक्स, समयडीह पैक्स, जामू पैक्स, सिमरिया पैक्स, मरकच्चो दक्षिणी, चंदवारा पैक्स, कांटी- कांको पैक्स, बगरीडीह पैक्स, खरखार पैक्स, ढाब पैक्स, बगड़ो पैक्स, बंगाखलार पैक्स ामिल है। साथ ही जिले में दो राइस मिल का भी चयन किया गया, इसमें मयूर राइस मिल और मां जान्हवी राइस मिल शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी