दीपावली में आगजनी से रहें सतर्क, जरूरी दवाईयां हर लोग रखें: एसडीओ

दीपावली जैसे पर्व में आगजनी की घटनाएं आम हैं। ऐसी घटनाओं पर सुर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:53 PM (IST)
दीपावली में आगजनी से रहें सतर्क, जरूरी दवाईयां हर लोग रखें: एसडीओ
दीपावली में आगजनी से रहें सतर्क, जरूरी दवाईयां हर लोग रखें: एसडीओ

संवाद सहयोगी, कोडरमा: दीपावली जैसे पर्व में आगजनी की घटनाएं आम हैं। ऐसी घटनाओं पर सुरक्षा के उपाय को लेकर अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग माक ड्रील कर लोगों को जागरूक कर रहें है। खास तौर पर घटना होने के बाद घबराने के बजाय सुरक्षा के क्या उपाय करना चाहिए इसकी जानकारी सभी को दी जा रही है। बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष विभाग के पदाधिकारियों ने माक ड्रील कर घटना में घायलों का प्राथमिक उपचार व आगजनी से निपटने के उपाय बताये। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने लोगों को दीपावली जैसे पर्व में आगजनी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की अपील की। कहा कि घटना होने पर लोग घबरायें नहीं बल्कि संबंधित विभागों द्वारा बताये उपायों पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि फ‌र्स्ट एड से संबंधित दवाईयां हर घर में होनी चाहीए, ताकि घायल या किसी आम बीमारी पर त्वरित राहत दिलाया जा सके। घर में कई मौकों पर गैस रिसाव से भी आगजनी की घटनाएं होती है। ऐसे मामलों में गीला कपड़ा से ढककर आग बुझाना चाहीए। साथ ही रिसाव वाले गैस सिलेंडर को घर से बाहर खुले स्थान में रखने की जरूरत है। उनहोंने कहा कि इस मौसम में सर्पदंश के भी मामले आ रहें है। इस तरह की घटनाओं में लोग झाड़-फूंक के बजाय इलाज के लिए सदर अस्पताल लायें, ताकि घायल की जान बचायी जा सके। इस मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. शरद कुमार, डा. अभिषेक ने आगजनी से घायल को बचाव को लेकर कई अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों को सबसे पहले शरीर के जिस अंग जला है, वहां सेवलॉन से साफ करेंगे, तत्पश्चात् सिल्बरएक्स मलहम लगाना है। अगर उनके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो तो सीपीआर एवं मुंह से मुंह से सांस देकर ऑक्सीजन लेवल बढ़ाया जा सकता है। वहीं अग्नि समन प्रभारी निर्मल कुमार, मो.जुनैद, राजेश कुमार व चंद किशोर ने अग्निशमन यंत्र के ऑपरेटर कर आग बुझाने के प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया गया।

chat bot
आपका साथी