प्रशिक्षण लेकर महिलाएं हो रहीं स्वरोजगार में दक्ष

बीओआइ द्वारा चेचाई स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:30 PM (IST)
प्रशिक्षण लेकर महिलाएं हो रहीं स्वरोजगार में दक्ष
प्रशिक्षण लेकर महिलाएं हो रहीं स्वरोजगार में दक्ष

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया: बीओआइ द्वारा चेचाई स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को महिलाओं ने अचार, पापड़, मसाला पाउडर बनाकर इसे प्रायोगिक रूप में प्रस्तुत किया। इसमें जिले भर के अलग-अलग इलाकों से आई 34 महिलाएं 30 अक्टूबर तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इसके अलावा दो ग्रुप में महिलाओं को बकरी पालन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षक के रूप में धनबाद से आईं मास्टर ट्रेनर लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। महिलाओं का अलग-अलग गु्रप ²ढ इच्छा शक्ति सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने में मिसाल कायम कर रहा है। संकाय के सदस्य राजीव रंजन कुमार ने विपणन संबंधित जानकारी साझा की और कहा कि महिलाएं व्यवसाय के क्षेत्र में भी परचम लहरा रही हैं। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक अमरदीप केसरी ने बताया कि बैंक सामाजिक दायित्व एवं नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रशिक्षण संस्थान मे सिलाई, ब्यूटिशियन, इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने सहित 64 चीजों पर प्रशिक्षण में दक्ष बनाया जा रहा है। उक्त महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बैंक भी उन्हें आर्थिक मदद करेगा। इससे वे अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगी। शिविर में प्रभा देवी, देवकी देवी, आशा देवी, मनवा देवी, रेणु देवी, संगीता देवी, ललीता देवी सहित 75 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।

chat bot
आपका साथी