नप ईओ ने ली सफाई व्यवस्था की जानकारी

दीपावली और छठ में शहर की सफाई को लेकर नप के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:53 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:53 PM (IST)
नप ईओ ने ली सफाई व्यवस्था की जानकारी
नप ईओ ने ली सफाई व्यवस्था की जानकारी

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा) : दीपावली और छठ में शहर की सफाई को लेकर नप के ईओ विनीत कुमार ने मंगलवार को पार्षदों और सफाई अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पार्षदों से उनके वार्ड का हाल जाना और नप में उपलब्ध सफाई से जुडे़ संसाधनों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सफाई अधिकारियों का शहर के प्रत्येक इलाकों के सफाई का निर्देश दिया। बैठक के बाद उन्होंने शहर के वार्ड 13, 14 और 15 के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था का हाल जाना। बैठक में सिटी मैनेजर प्रशांत भारती, सतीश कुमार, निर्मल कुमार, सफाई निरीक्षक राजू राम, वार्ड पार्षद अनुराग सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी