चार राजस्व कर्मिर्यो का स्थानांतरण

विभिन्न अंचलों में पदस्थापित चार राजस्व कर्मियों का स्थानांतरण किया गया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:32 PM (IST)
चार राजस्व कर्मिर्यो का स्थानांतरण
चार राजस्व कर्मिर्यो का स्थानांतरण

संवाद सहयोगी, कोडरमा: विभिन्न अंचलों में पदस्थापित चार राजस्व कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त ने आदेश जारी किया है। इसके तहत मरकच्चो अंचल में पदस्थापित हरेकृष्णा प्रसाद को कोडरमा अंचल, सतगावां अंचल में पदस्थापित मनीष कुमार एवं पंकज सिंह को भी कोडरमा अंचल तथा कोडरमा अंचल में पदस्थापित नितीश कुमार को मरकच्चो अंचल स्थानांतरित किया गया है। डीसी ने एक सप्ताह के अंदर संबंधित कर्मियों को विरमित करने का आदेश दिया है। अन्यथा एक नवंबर से संबंधित कर्मी स्वत: विरमित समझे जाएंगे। बहरहाल, कोडरमा अंचल में पदस्थापित एक कर्मी के विरुद्ध् उपायुक्त को शिकायत भी प्राप्त हुई थी, जिसे लेकर हटाने की कार्रवाई की गई।

chat bot
आपका साथी