अवैध माइका लदा शक्तिमान जब्त, चालक गिरफ्तार

नवलशाही थाना के गश्ती पुलिस दल ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:42 PM (IST)
अवैध माइका लदा शक्तिमान जब्त, चालक गिरफ्तार
अवैध माइका लदा शक्तिमान जब्त, चालक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): नवलशाही थाना के गश्ती पुलिस दल ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के रायडीह के समीप से अवैध रूप से ढिबरा लदा एक शक्तिमान ट्रक को जब्त किया है। साथ ही शक्तिमान चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। शक्तिमान चालक कार्तिक मेहता डोमचांच थाना क्षेत्र के कालीमंडा निवासी हैं। मामले को लेकर गश्ती दल में शामिल एसआइ अशोक कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह पुलिस रात्रि गश्ती के लिए क्षेत्र में निकली हुई थी। इसी दौरान रायडीह के समीप ढिबरा लदे शक्तिमान को जाते देखा। आशंका जताते हुए ट्रक को रोका गया। इस दौरान वाहन में जंगल से खनन किया गया। अवैध ढिबरा शक्तिमान में लदा पाया गया। ढिबरा से संबंधित कागजात की मांग चालक से की गई, लेकिन चालक द्वारा किसी भी तरह के कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। बाद में पुलिस शक्तिमान को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर थाना ले आइ। एसआइ अशोक कुमार ने बताया कि उक्त ढिबरा को लेकर चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ढिबरा डोमचांच निवासी विवेक मेहता का है। चालक ने यह भी बताया कि उक्त ढिबरा को जंगल से खनन कर भंडारण किया गया था। रायडीह स्थित विवेक मेहता के भंडारण स्थल पर ले जाया जा रहा था। चालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहन मालिक व चालक पर मामला दर्ज किया है। साथ ही गिरफ्तार चालक को कोडरमा जेल भेज दिया गया है ।

chat bot
आपका साथी