14 कोषांगों का हुआ गठन, वरीय पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

संवाद सहयोगी कोडरमा पंचायत चुनाव की जल्द संभावनाओं को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:44 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:44 PM (IST)
14 कोषांगों का हुआ गठन, वरीय पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
14 कोषांगों का हुआ गठन, वरीय पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

संवाद सहयोगी, कोडरमा: पंचायत चुनाव की जल्द संभावनाओं को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव में व्यवस्था को लेकर 14 कोषांगों का गठन किया गया है। वरीय पदाधिकारियों को कोषांगों की जिम्मेदारी देते हुए काम-काज शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

पंचायत निर्वाचन कोषांग का वरीय पदाधिकारी डीडीसी एवं नोडल पदाधिकारी डीपीआरओ को बनाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का त्वरित अनुपालन एवं विभिन्न कोषांगों के बीच समन्वय बनाने का कार्य यह कोषांग करेगा। कार्मिक कोषांग का वरीय पदाधिकारी डीडीसी एवं नोडल पदाधिकारी डीएसओ को बनाया गया है। इस कोषांग का दायित्व मतदान दल का गठन एवं इससे जुड़े समस्त कार्य होंगे।

वाहन कोषांग का वरीय पदाधिकारी डीटीओ एवं नोडल पदाधिकारी डीसीओ, मतपत्र कोषांग का वरीय पदाधिकारी उत्पाद अधिक्षक एवं नोडल पदाधिकारी झुमरीतिलैया के कार्यपालक पदाधिकारी, वज्र गृह एवं मतपेटिका कोषांग का वरीय पदाधिकारी एसी एवं नोडल पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी जयपाल सोय, मतपेटिका कोषांग का वरीय पदाधिकारी, सामग्री कोषांग का वरीय पदाधिकारी एसी एवं नोडल पदाधिकारी जिला मत्स्य पदाधिकारी, सूचना तकनीकी कोषांग का वरीय पदाधिकारी एसी एवं नोडल पदाधिकारी डीआईओ, प्रशिक्षण कोषांग का वरीय पदाधिकारी डीटीओ एवं नोडल पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता लघु सिचाई, प्रेक्षक कोषांग का वरीय पदाधिकारी डीएसओ, व्यय कोषांग का वरीय पदाधिकारी एसी, स्वीप कोषांग एवं सोशल मीडिया का वरीय पदाधिकारी डीएफओ, एवं आदर्श आचार संहिता सह विधि व्यवस्था कोषांग का वरीय पदाधिकारी एसडीओ को बनाया गया है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कार्यों एवं दायित्वों का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया है।

एसी बने जिला परिषद सदस्य के निर्वाची पदाधिकारी

पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है। अपर समाहर्ता को जिला परिषद सदस्य के लिए निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। एसडीओ को पंचायत समिति सदस्य, सीओ को मुखिया एवं वार्ड सदस्य के लिए बीडीओ को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। जिला परिषद सदस्य का नामांकन जिला मुख्यालय में होगा, जबकि मुखिया एवं वार्ड सदस्य का नामांकन प्रखंड में होगा। उत्तर प्रदेश से मंगवाया गया वैलेट बाक्स

पंचायत चुनाव इस बार भी वैलेट बाक्स से ही होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश से 1580 वैलेट बाक्स मंगवाया गया है। इसमें 1163 बाक्स मतदान केंद्रों के लिए होगा। जबकि 10 प्रतिशत वैलेट बाक्स को रिजर्व रखा जाएगा। इसे दुरुस्त करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी