डोमचांच में खेल मैदान का डीसी ने लिया जायजा

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:25 PM (IST)
डोमचांच में खेल मैदान का डीसी ने लिया जायजा
डोमचांच में खेल मैदान का डीसी ने लिया जायजा

संवाद सहयोगी, कोडरमा : केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन स्तर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उपायुक्त आदित्य रंजन ने डोमचांच में नगर पंचायत कार्यालय एवं खेल मैदान के लिए चयनित स्थल का जायजा लिया।

उन्होंने रेफरल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सिविल सर्जन एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल की साफ-सफाई बेहतर रखने एवं हर जरूरी उपाय करने को कहा। अस्पताल की जर्जर भवन को लेकर त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने डोमचांच दक्षिणी पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। यहां स्थानीय बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के लिए जल्द ही प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जेएसएलपीएस कार्यालय का निरीक्षण कर सुविधा बहाल करने को कहा। वहीं छठ महापर्व को लेकर शिव सागर तालाब का जायजा लिया एवं कार्यपालक पदाधिकारी को साफ-सफाई के साथ सभी जरूरी व्यवस्था बहाल का निर्देश दिया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अंचल अधिकारी देव प्रिया व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी