दलित उत्पीड़न के विरोध में होगा महासम्मेलन

दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति की बैठक रानी सती सेवा सदन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:25 PM (IST)
दलित उत्पीड़न के विरोध में होगा महासम्मेलन
दलित उत्पीड़न के विरोध में होगा महासम्मेलन

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति की बैठक रानी सती सेवा सदन झुमरी तिलैया में दलित शुक्रवार को हुई। इसमें जिला अध्यक्ष इंद्रदेव राम ने कार्यरिपोर्ट पेश की जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।

बैठक में जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि जिले में दलितों पर हमले बढ़े हैं। इसके खिलाफ संघर्ष करने की आवश्यकता है। समिति के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि निजी संस्थानों में आरक्षण देने की आवश्यकता है। इंद्रदेव राम एवं जिला सचिव गणेश दास ने कहा कि कोडरमा जिले में दलित उत्थान संघर्ष समिति को सशक्त कमेटी बनाकर संघर्ष किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंडों में कमेटी गठन करने व दलित उत्पीड़न के विरोध में मार्च 2022 में दलित महासम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज रजक, दुर्गा प्रसाद राम, विजय रजक, ओम प्रकाश राम, विनोद दीवाना, विनोद राम, रंजन रजक, राजू तुरी, सिकंदर दास, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी