पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मान दुनिया में बढ़ा: डा. नीरा

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मान दुनिया में बढ़ा डॉ नीरा संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) भाजपा महिला मोर्चा कोडरमा जिला कार्यसमिति की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:21 PM (IST)
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मान दुनिया में बढ़ा: डा. नीरा
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मान दुनिया में बढ़ा: डा. नीरा

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): भाजपा महिला मोर्चा कोडरमा जिला कार्यसमिति की बैठक कोडरमा स्थित विधायक डा. नीरा यादव के कार्यालय सभागार में गुरुवार को हुई। जहां डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डा. नीरा यादव ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-अभिमान पूरी दुनिया में काफी बढ़ा है। आज महिलाएं हर कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय फोरम में भारत का स्थान नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में शिखर तक पहुंचा है। इस अवसर पर विधायक डा. नीरा यादव ने प्रदेश से चलकर आई सभी नेत्रियों को भागवत गीता की पुस्तक तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीत कर आए सन्नी देवल कुमार, शौर्य गुप्ता, राहुल कुमार मेहता, गौतम कुमार राणा, श्रेया कश्यप, पिटू पासवान, सन्नी कुमार सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। वहीं भारत मे कोरोनावायरस टीका का सफल 100 करोड़ लोगों को टीका लगाए जानें पर माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा ने कहा की महिला हर मोर्चे पर अपने आपको सफल साबित कर रही है। कार्य समिति सदस्य बबिता जायसवाल ने कहा कि महिलाएं आज सशक्तीकरण की राह पर आगे चल पड़ी हैं। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रगति शंकर ने कहा की आज भाजपा विश्व के पटल पर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व का प्रतिनिधित्व कर रही है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, उपाध्याक्ष जूही दासगुप्ता, भाजयुमो कोडरमा जिला के जिला अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, भाजयुमो कोडरमा जिला के जिला मीडिया प्रभारी विनय शांडिल्य, मरकच्चो प्रमुख सावित्री देवी ने भी अपने विचार रखें। भाजपा महिला माोर्चा की जिला अध्यक्ष कामिनी देवी ने आगंतुकों का स्वागत किया। मंच का संचालन भाजपा महामंत्री कविता कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष कंचन देवी ने किया।

chat bot
आपका साथी