तेज रफ्तार कार ने ठेला व आटो में मारी टक्कर, पांच घायल

तेज रफ्तार कार ने ठेला व आटो में मारी टक्कर पांच घायल संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) महाराणा प्रताप चौक एवं असनाबाद के बीच शुक्रवार प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:48 PM (IST)
तेज रफ्तार कार ने ठेला व आटो में मारी टक्कर, पांच घायल
तेज रफ्तार कार ने ठेला व आटो में मारी टक्कर, पांच घायल

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): महाराणा प्रताप चौक एवं असनाबाद के बीच शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह ठेला को टक्कर मारने के बाद आटो से टकराई। हादसे में आटो चालक व ठेला मालिक की हालत गंभीर है। आटो में सवार तीन अन्य को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अल्टो कार संख्या जेएच02 एडब्ल्यू 6404 कोडरमा की तरफ से आ रही थी। असनाबाद में चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और ठेले को टक्कर मारने के बाद आटो से टकराई। हादसे में ठेला मालिक और आटो चालक व उसमें सवार तीन अन्य घायल हो गए। ठेला मालिक सुदर्शन शर्मा (55) की हालत गंभीर है। वह झुमरीतिलैया के रहने वाले हैं। आटो चालक व तीन सवारी भी घायल हो गए। इसमें आटो चालक मनोज कुमार तूरी (25) की स्थिति गंभीर है। तीनों सवारियों की पहचान मुन्ना कुमार नेपाली (34), लखन कुमार वर्मा (24) व मनोज कुमार तुरी (20) निवासी असनाबाद के रूप में हुई है। आटो चालक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

ज्ञात हो कि बुधवार रात में भी गायत्री अस्पताल के पास पुलिस गश्ती वाहन व ट्रक में टक्कर हुई थी। इसमें एएसआइ व तीन जवान घायल हुए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक जवान को रिम्स रेफर किया गया था।

chat bot
आपका साथी