करवा चौथ 24 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं करेंगी व्रत

करवा चौथ 24 को अखंड सुहाग के साथ समृद्धि की होगी कामना संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया भारतीय संस्कृति में त्योहार न केवल हमें हमारी परंपराओं से प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:06 PM (IST)
करवा चौथ 24 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं करेंगी व्रत
करवा चौथ 24 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं करेंगी व्रत

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया: भारतीय संस्कृति में त्योहार न केवल हमें हमारी परंपराओं से परिचित कराते हैं, बल्कि हमारे अंदर आस्था और विश्वास जगाने का भी काम करते हैं। यही वजह है कि विकास के दौर में भी ईश्वर के प्रति हमारी श्रद्धा कम नहीं हुई है। सुहागिनों का पर्व करवा चौथ पर चांद के दीदार की बेकरारी त्योहार के उल्लास में चार चांद लगा देते हैं। पौराणिक ग्रंथों के साथ ही सामाजिक मान्यताएं हमें अपने धर्म के प्रति धर्मनिष्ठ बनाती हैं। इसी मंशा के चलते हम हर त्योहार को अपने ढंग से मनाने में आगे रहते हैं।

इस बार चांद के दीदार का पर्व करवा चौथ भले ही 24 अक्टूबर को है, लेकिन बाजार अभी से तैयार हैं। करवा चौथ पर पूजन सामग्री के साथ ही डिजाइनर करवे भी बाजार में मौजूद हैं। करवा बना रहे सुनील कुम्हार ने बताया कि वे अभी तक 200 मिट्टी के करवे बना चुके हैं। ये दस रुपये में बिकेंगे। दूसरी ओर सोना चांदी विक्रेता अशोक प्रसाद ने बताया कि करवा चौथ में पायल व बिछिया की बिक्री होती है। यह बाजार में 11 सौ रुपये तक उपतब्ध है।

रात्रि 8:07 बजे निकलेगा चांद

पंडित गौतम पांडेय ने बताया कि 24 अक्टूबर को चतुर्थी शाम 5:45 बजे से 6:59 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त है। इस बार करवा चौथ में चांद का पूजन विशेष फलदायी होगा। चंद्रमा का पूजन महिलाओं के लिए पति और बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। करवाचौथ का पूजन चंद्रोदय के पहले करना उत्तम होगा। चंद्रोदय रात 8.07 बजे होगा। इससे पहले प्रदोष बेला में 7.30 बजे तक पूजन कर सकते हैं। चतुर्थी 23 को सुबह 3:01 बजे से शुरू होकर 25 अक्टूबर को 5:43 बजे तक रहेगी।

chat bot
आपका साथी