अनूप बने मैकेनिकल संगठन के संरक्षक, अध्यक्ष बने विपिन

दोपहिया वाहन मैकेनिकल संगठन की बैठक झुमरीतिलैया बा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:25 PM (IST)
अनूप बने मैकेनिकल संगठन के संरक्षक, अध्यक्ष बने विपिन
अनूप बने मैकेनिकल संगठन के संरक्षक, अध्यक्ष बने विपिन

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा) : दोपहिया वाहन मैकेनिकल संगठन की बैठक झुमरीतिलैया बाईपास स्थित टाटा मोटर्स शोरूम के समीप मंगलवार को हुई। इसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही दोपहिया वाहन के मैकेनिकल से संबंधित लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रत्येक मंगलवार को दोपहिया मैकेनिक की दुकान को बंद रखने का निर्णय लिया गया। संगठन के संरक्षक अनूप सरकार, जसपाल सिंह, छोटू कुमार, रिकू कुमार एवं मनीष सेठ चुने गए। वहीं विपिन कुमार शर्मा अध्यक्ष, अजीत शर्मा, किशोर शर्मा एवं चंदन यादव उपाध्यक्ष, महेंद्र यादव सचिव, कपिल शर्मा एवं शंभू कुमार संयुक्त सचिव, मोनू कुमार एवं सोनू मंसूरी कोषाध्यक्ष बनाए गए। इस मौके पर मोहम्मद शहजाद, विनी मिस्त्री, मोहम्मद मुख्तार, विपिन कुमार, मोहम्मद संजू, विक्की, प्रदीप मिस्त्री, सुरेश मिस्त्री आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी