रेल चक्का जाम मामले में 40 के विरुद्ध मुकदमा

गत सोमवार को धनबाद रेल मंडल के कोडरमा-हजारीबाग र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:41 PM (IST)
रेल चक्का जाम मामले में 40 के विरुद्ध मुकदमा
रेल चक्का जाम मामले में 40 के विरुद्ध मुकदमा

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया, कोडरमा: गत सोमवार को धनबाद रेल मंडल के कोडरमा-हजारीबाग रोड स्टेशन के बीच हीरोडीह में किसान आंदोलन के समर्थन में रेल चक्का जाम को लेकर 40 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें 10 लोगों को नामजद किया गया है। इसको लेकर हजारीबाग रोड स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में कांड संख्या 145/21 दर्ज किया गया है। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि इस संबंध में माले के राज्य कमेटी सदस्य मोहम्मद इब्राहिम अंसारी और मोहन दत्ता ,जिला सचिव राजेंद्र मेहता, अशोक यादव चौपनाडी ,बहादुर यादव मरकच्चो प्रखंड सचिव ,अशोक यादव जयनगर प्रखंड सचिव, विनोद पांडे डोमचांच प्रखंड सचिव ,तुलसी राणा कोडरमा प्रखंड सचिव , मुन्ना यादव, शंभू वर्मा परसाबाद के अलावा 40 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के द्वारा करीअ आधे घंटे तक रेल परिचालन को अवरुद्ध किया गया था। रेल चक्का जाम को लेकर कई नेता हैं जमानत पर

कृषि बिल को वापस लेने की मांग को लेकर 1 वर्ष पूर्व हीरोडीह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने रेल चक्का जाम किया था। इसमें महादेव राम, प्रकाश रजक, उदय द्विवेदी ,राजेंद्र महतो ,प्रकाश अंबेडकर ,दामोदर यादव सहित कई नेताओं ने डेढ़ माह पूर्व धनबाद रेल न्यायालय से जमानत ली। वर्तमान में मामले की सुनवाई जारी है। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि धारा 174 ए के तहत जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं। इसके लिए रेल प्रशासन भी न्यायालय को अवगत कराता है।

chat bot
आपका साथी