हादसे से बचाने के लिए सड़क के गड्ढे को भरा

नगर पंचायत डोमचांच स्थित समुद्री अहरा के समीप कोडरमा-जमुआ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:54 PM (IST)
हादसे से बचाने के लिए सड़क के गड्ढे को भरा
हादसे से बचाने के लिए सड़क के गड्ढे को भरा

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): नगर पंचायत डोमचांच स्थित समुद्री अहरा के समीप कोडरमा-जमुआ मुख्य पथ पर बने गड्ढे के कारण हादसे हो रहे थे। अक्सर बाइक चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो रहे थे। वहीं निक्की फ्लेक्स के संचालक पिटू पेंटर ने ने सामाजिक दायित्व को समझा और दो सहयोगियों के साथ मिलकर गड्ढे को भरा। पिटू पेंटर ने बताया कि गड्ढे के कारण कई बार लोगों को चोटिल होते देख चुके हैं। कई बार इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक की। इसके बाद भी समस्या बनी रही तो खुद अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गड्ढे को सीमेंट और कंक्रीट से भरा। उन्होंने बताया कि इस मुख्य पथ से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं।

chat bot
आपका साथी